Saturday, April 28, 2018
Tuesday, April 17, 2018
Northeast Ohio Rocks!: Mike Got Kerried Away
Northeast Ohio Rocks!: Mike Got Kerried Away: The boys first met one another when they were placed on the same baseball team. Mike, Dustin, Eric and Wayne would soon learn the meaning of...
Wednesday, January 17, 2018
nostelgia,village,its me
पार्क में यह पेड़ (झाड़) देख्
बचपन के वो दिन, ना जाने कैसे, मुझे आज याद आ गए? हम गांव रह रहे थे सामणी काटने के बाद खेत उजाड़ हो चले थे मैं कोई 10-11 वर्ष की रही होंगी फिर स्कूल से छुट्टी होंने पर हम पास के टिब्बों के खेतों में निक़ल जाते और डोलों(fencing of the farms,Divider between fields ) पर लगी ढेरों झाड़ बेरियों पर से बेर तोड़ कर लाते और उन्हें कोरी कुल्हडियों( टेरा कोट्टा) में भर लेते! टिब्बे घर के इतनी पास भी न थे ! पर टिब्बे ओर छोटी-छोटी पहाड़ीयों पर उगे बेरी के झाड़ मानो हमें बुलाते थे !
उन पर लगी लाल पीली बेरियां हमें सपने में भी मानो आवाज़ लगातीं ! रास्ते भर हम तरह- तरह की बातें करते रहते ! “बेरी खाने से दिमाग़ तेज़ हो जाता है ! जब मेरे चाचा ताऊ के बच्चे और पड़ोस के बच्चे मिल कर खूब सारे बेर ले आते तो मेरे दादा कहते आज तो बड़ा काम करया भाई !आज तो दाड़ा (To get something free of cost) मार ल्याए।मेरे दादा ने कहा है कि अगर बेरी खाओगे तो पढ़ाई में तुम्हारे खूब अच्छे नंबर आयेंगे !” गोया बेरी ना हो गई अमर फल हो गई ! पर सच्ची बात तो ये थी कि बिना पैसे के ये फल अमर फल से कम नहीं थे ! ना कोई डाँटने वाला, ना कोई भगाने वाला ! बेरी तोड़ते तोड़ते कितने ही काँटे पैरों में घुस जाते ! कितने ही हाथों को बींध देते ! पर हाय रे बेरी का लालच !
वो कतई कम नहीं होता ! अब कहाँ वह् बेरियाँ और फिर इन्हें काट कर बाड़ बना ली जाती और होली के दिनों में बच्चे यह बेरी के ढिक्खर फाड़-फाड़ कर गांव के फलसे(The outer area of a village) में बड़ी सारी होली बना देते अब कहाँ बाड़( The thorny fence ,made-up with agriwasre and specialy of )
और कहाँ वो ढिक्खर !???????
xoxo
Monday, August 15, 2016
my grandma, nostelgia
My grand ma had to work a lot and there was just no opportunity for women to stay home and take care of their children,she had to take care of cattles(collect their dung,make cow dung cakes clean cattle shed)she had to fetch water from well,churn milk, after household and animal husbandry tasks she had to go to farm for rest of the day and return home at dusk . Just like grand ma, I spent my childhood, all school breaks in a remote village with no electricity, TV or other advantages of civilization. I am not regretting it, it was a very happy childhood. We were always outside, playing, reading, helping in the nohara (A semi-covered area with some boundary for keeping the livestockavar ) and our farm the whole day. We didn’t have electricity, reading good books with the kerosene lantern light, no refrigerator, storing the food underground, no washing machine, walking miles on sandy path and washing the clothes in the pond water, no market in the village , picking up our fresh veggies like guavar fali, channa saag, saangari, kaachri, kaachar,petha,ghiya,tindsi from our farm and bitoda area and getting the water from the well (it was my favorite activity ever!!!).
![]() |
| my grandma's resemblance |
![]() |
| my grandma's blouse |
My Gandma was a very important person in my life, a hardworking and loving woman. And she left such an important impact on my life. Gandma left Bagar, her birth place after her marriage when she was 12 years of age and now lives in Bhiwani District of Haryana One year she went to spend her vacation with her parents who live in her grandparent’s house and she found there a bag full of yarn that was hand-spun by my grandma’s grandma many years ago. She brought that yarn with her when returned to her own house It was so inspiring and emotional to see this yarn and it was a beginning of a wonderful journey of creating something absolutely unique – raw minimally processed traditional Haryanvi desi cotton. And this is how my love for hand spun raw cotton yarn developed. And I learned all the spinning related tasks including preparing charkha to spun.
xoxo
Labels:
aangi.,
Diary 1964,
haryanvi,
my grandmaa's blouse,
spinning.,
village life
Friday, August 12, 2016
nostelgia,itsme
जब 68 में हम न्यारे हुए तब मेरे दादा ने हमें कुछ 17 बीघे जमीन खेती करने के लिए दी वह हमारा नोइआला
खेत था जो 40 बीघे का
खेत था। दादा ने जो हिस्सा हमें दिया वह गाँव से खेत आते सबसे पहले पड़ता था
उसमें एक बड़ा टिब्बा था और पूरा खेत डाब घास से लबालब भरा था डाब घास इतनी
घनी थी कि इसमें उपज होना नामुमकिन था। खैर हमने सावन की बाजरे की फसल के
लिए खेत का सुड़ काटा मैंने नौवीं कक्षा पास की थी और न्यारे होने और
मम्मी के बीमार होने की वजह से मैंने दसवीं कक्षा में दाखिला नहीं लिया और
पूरी तरह से घर,खेत,डंगर- ढोर के कामों में लग गई थी। साढ़ी की
फसल के बाद जेठ- साढ़ में सावनी की फसल के लिए खेत का सुड़ काटना था। मैंने और मम्मी ने सुड़ काटा खेत में डाब के साथ-साथ झाड़ियां,बुई,ख़र्सणे ,भरुँट और भी कई किस्म के घास थे झाड़ियों का तो
इतना बड़ा हिस्सा था कि कसोले से उन्हें काटते हुए साथ में जेली भी रखनी होती थी
जिससे उन्हें समेटते हुए गद्दे से बना लिए जाते थे। खेत साफ़ हो गया बरसात होने के
बाद जिन दिनों बुआरे का समय आया तब हमने ल्हास (खेत बिजवाने के लिए किया
जाने वाला प्रयोजन )की इसके लिए हमारे कुनबे के मेरे दादा दयाचंद जिनके मेरी मौसी
(ममी की चचेरी बहन )ब्याही हुई थी उन्हें और एक दूसरे व्यक्ति को रखा। उन्होंने
हमारे खेत में ऊंट से हल जोत कर बाजरा,मुंग,मोठ और ग्वार के बीज बोये। उन बीजों में
कुछ काकड़ी मतीरों के बीज भी डाल दिये थे। ल्हास में लगाये गये
हालियों के लिए खाना स्पेशल बनाना होता था जिसमें रोटी-सब्जी के साथ खांड-बुरा भी
परोसी जाती थी, सो मम्मी ने
खूब तर खाना बनाया। खेत में बुआरा होने पर हम शाम को बहुत खुश
हो घर लौटे थे। कुछ ही दिनों में जब हम बुआरा देखने खेत गये तब हरियाली खूब
थी परन्तु वह ज्यादा डाब घास की वजह से ही थी फसली पौधे मरे-मरे से थे ,हां काकड़ी -मतीरों की बेलें खूब थी। खैर
समय पर बरसात हुई फसल बढ़ी हमनेकसौलों से निनाण कर उसमें से खरपतवार निकाली
जिससे फसल की खुदाई भी हो गई और फ़सल पक कर तैयार हो गई। अब फसल काटने का समय आया।
xoxo
diary1968

Thursday, August 4, 2016
village life
जब मैंने छिकी बनाना सीखा हमारे गाँव के घर में एक देई गाय थी उसका रंग जर्सी गाय जैसा भुरा था .मेरी दादी उस गाय का दूध नहीं बिलौती थी उस गाय के दूध को सिर्फ पिया जाता था। मेरे जहाँ में एक धारणा कि उसे पहले खिन जंगलों में छोड़ा होगा इस तरह वह देई गाय बनी होगी मैंने यह धारणा अपने-आप बना रखी थी घर में किसी से पूछे बिना उसके बारे में घर में तो यही कहा जाता था कि इस गाय को देई छोड़ रखा है। मेरी दादी उस गाय के दूध को अलग से हमारी हवेली के आँगन में बने हारे में गर्म किया करती थी उस हारे को धरती में गाड़ कर बना रखा था उस पर छत बनी थी और उसके आगे लकड़ी का दरवाज़ा बना था जिसको दिन में मेरी दादी ताला लगा कर रखती थी क्योंकि उस हवेली में कुल तीन परिवार रहते थे एक हमारा दूसरे मेरे पिताजी के एक चाचा और रक ताऊ का परिवार साथ ही हवेली का मुख्य दरवाजा दिन में हमेशा खुला रहता था सो चोरी के मेरी दादी उस हारे को ताला लगाती थी।
एक दिन मेरे चाचा देई गाय के बछड़े के मुंह पर बाँधने के लिए छिकी बना रहे थे उसे वे कुटी हुई मुंज की रस्सी बनाते हुए जाली के रूप में गूँथ रहे थे मैंने भी उत्सुकता पूर्वक चाचा से छिकी बनानी सीखी बहुत मुश्किल से बना पाई थी। चिक्की को गाय के बछड़े के मुंह पर बाँध देते थे और उसे उछल-कूद करने को खुला छोड़ देते थे वह नोहरे में खूब उछल-कूद करता था उसकी माँ देई गाय खूंटे पर बन्धी और वह छिकी बंधी होने पर उसका दूध नहीं चूंघ पाता था।
गाँव के पाली भी अपने हाथों में ढेरों छिकियाँ लिए होते थे वे जब गायों को चराने अढ़ावे में जाते थे तब कई अड़ियल गायें जो रास्ते में खड़ी फसलों को खाने की कोशिश करती थी उनके मुंह पर भी छिकी बाँध क्र रखते थे और कई बार कई दिन की ब्याई गायों के साथ जब उनके बछड़े-बछड़ियाँ भी करने के लिए साथ जाते थे तब उनके मुंह पर भी छिकी बाँध दी जाती थी।
छिकी बंधी गाय
xoxo
xoxo
Subscribe to:
Posts (Atom)