Monday, February 1, 2010

सुंदर कम्बल बनाएं


क्रोशिये से कम्बल बनाएं
देखिये चित्र में प्रैम पर डाला हुआ कम्बल, यह देखने में सुंदर तथा भुत ही आरामदेह है. इसे निचे बताये त्रिकेनुसार आप भी बना सकती हैं.
आवश्यक सामग्री: ३३ ग्राम लाल एवं ३०० ग्राम लैमन रंग की ऊन, १३ नम्बर का क्रोशिया.
नाप: १०० सेंमी x ८० सेंमी (४० इंच x ३२ इंच).
संकेत चिन्ह: चेन ,चेनें, स्टि- स्टिच, ट्रे- ट्रेब्ल, ड ट्रे- डब्बल ट्रेब्ल, हा ट्रे - हाफ ट्रेब्ल, सिं क्रो - सिंगल क्रोशिया, स्लि स्टि- स्लिप स्टिच, ला - लाल रंग की ऊन, लै - लैमन रंग की ऊन.
विधि: हुक से दूसरी चे में १ सिं क्रो* अ चे में हा ट्रे अगली २ चे मेन१-२ ट्रे, उससे अगली चे में १ ड ट्रे फिर २ चे में १-१ ट्रे, उससे अगली चे में १ हा ट्रे तथा फिर १ सिं क्रो बनाएं * अब* चिन्ह* से अंत तक दोहराएँ, २ चे बनाकर मोडें.
दूसरी पंक्ति: पहली स्टि से अंत तक १-१ सिं क्रो की २ लूप में से ला जोड़ कर खिंच लें ४ चे बनाएं और मोडें.
दोनों पंक्तियों में नमूना पूरी लम्बाई होने तक दोहरायें. पूरे कम्बल पर ३५ लै तथा ३४ ला धारियां बनेंगी.
बार्डर: कम्बल के चारों किनारों पर लै से एक चक्कर सिं क्रो तथा दूसरा चक्कर ट्रे से बनाएं. कंगूरे ला जोड़कर बनाएं. ला से * ९ सिं क्रो १-१ ट्रे पर बनाएं ४ चे बनाकर मोडें २ सिं क्रो छोड़ कर तीसरे पर सिं क्रो बनाएं, ४ चे बनाएं फिर अगले सिं क्रो पर १ सिं क्रो बनाएं. ४ चे २ सिं क्रो छोड़ कर अगले पर सिं क्रो बनाएं मोड़ कर पहली लूप में १ सिं क्रो १ ट्रे बनाएं दूसरी लूप में १ ट्रे २ चे १ ट्रे बनाएं. तीसरी लूप में १ ट्रे सिं क्रो बनाएं * चिन्ह* से * तक बार्डर का पूरा चक्कर बनाएं.
मेक अप : कम्बल को उलटी तरफ से हल्की- हल्की इस्त्री कर लें.

No comments:

Post a Comment